सीमापार अंतर-बैंक भुगतान प्रणाली में 192 देश और क्षेत्र शामिल

बीजिंग। चीनी जन बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सीमापार अंतर-बैंक भुगतान प्रणाली (सीआईपीएस) में अब 192 देश और क्षेत्र शामिल हो चुके हैं। भविष्य में चीन तीव्र भुगतान प्रणाली के निर्माण और प्रचार-प्रसार में तेजी लाएगा और सीमापार भुगतान क्यूआर कोड के अंतर-संयोजन को बढ़ावा देता रहेगा। चीन जन बैंक के उप-गवर्नर लू लेइ ने कहा कि जून 2026 के अंत तक, सीमापार अंतर-बैंक भुगतान प्रणाली में कुल 210 प्रत्यक्ष भागीदार और 1,619 अप्रत्यक्ष भागीदार हैं। इसकी सेवाएं 5,200 से अधिक बैंकिंग संस्थानों के माध्यम से 192 देशों और क्षेत्रों को कवर करती हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर आरएमबी की सीमापार निपटान क्षमता लगातार मजबूत हो रही है। 17 अक्टूबर 2026 से चीन में बड़े मूल्य की वास्तविक समय भुगतान प्रणाली की सेवा अवधि को ‘5×21+12 घंटे’ से बढ़ाकर ‘5×22.5+13.5 घंटे’ कर दिया जाएगा, जिससे तकनीकी स्तर पर वैश्विक भुगतान नेटवर्क की अंतर-संचालनीयता बढ़ेगी। साथ ही, चीन सीमापार भुगतान क्यूआर कोड के अंतर-संयोजन को भी बढ़ावा देगा। इसके अलावा, चीनी भुगतान एवं समाशोधन संघ के अध्यक्ष रन तछी ने कहा कि चीन लगातार एक्सेस वॉलेट की संख्या और स्वीकृति नेटवर्क के दायरे का विस्तार करेगा। साथ ही विदेशी वॉलेट की स्वीकृति के वातावरण को अनुकूलित करेगा, विदेशों से चीन आने वाले लोगों के लिए भुगतान सुविधा को लगातार बेहतर बनाएगा, विविध भुगतान आवश्यकताओं को पूरा करेगा, तथा घरेलू बारकोड भुगतान के अंतर-संयोजन और स्वीकृति नेटवर्क के समान एवं व्यवस्थित खुलेपन को स्थिर रूप से आगे बढ़ाएगा।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link