ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को बांधी राखी

भोपाल । मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांध रही हैं और सुख, समृद्धि की कामना कर रही हैं ।ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को राखी बांधी । मुख्यमंत्री मोहन यादव को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय प्रजापिता विश्वविद्यालय से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर राखी बांधी। मुख्यमंत्री यादव को आशीर्वाद स्वरूप ब्रह्मकुमारी बहनों ने एक स्लोगन कार्ड दिया जिसमें कहा गया है कि आप समर्थ संकल्पों के माध्यम से व्यर्थ के विषयों को समाप्त करने वाली श्रेष्ठ आत्मा हैं। मुख्यमंत्री यादव को माउंट आबू स्थित ब्रह्मकुमारी संस्था के मुख्यालय में 18 से 20 सितंबर तक होने वाली माइंड बॉडी मेडिसिन संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का आमंत्रण भी दिया गया। यह संगोष्ठी ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि यह भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते का पर्व है, जो बचपन की मीठी यादों से लेकर जीवन के हर पड़ाव तक स्नेह, अपनत्व और विश्वास से जुड़ता है। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, यही मंगलकामना है। –आईएएनएस एसएनपी/पीएम

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link