नई दिल्ली। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले जो लोग रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) ने स्थायी नियुक्ति और/या सीधी भर्ती के आधार पर असिस्टेंट सहित विभिन्न 10 पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। एसटीपीआई की ओर से जारी 10 रिक्तियों में प्रशासनिक अधिकारी (ए-वी) के 2, सदस्य तकनीकी सहायता कर्मचारी (एमटीएसएस) ईएस-वी का 1, सदस्य तकनीकी सहायता कर्मचारी (एमटीएसएस) ईएस-आईवी के 3, असिस्टेंट (ए-II) का 1 और ऑफिस अटेंडेंट (एस-I) के 3 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एसटीपीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और साथ ही पर्सनल/एडमिनिस्ट्रेशन/विजिलेंस के क्षेत्र में छह वर्ष का अनुभव या किसी भी विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन और साथ ही पर्सनल/एडमिनिस्ट्रेशन/विजिलेंस के क्षेत्र में चार वर्ष का अनुभव; इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/टेलीकम्युनिकेशन में तीन वर्ष का डिप्लोमा या इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन/आईटी में बैचलर डिग्री या डीओईएसीसी ‘ए’ लेवल सर्टिफिकेट और एक या दो वर्ष का अनुभव; किसी भी विषय में ग्रेजुएशन; मैट्रिक या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी जरूरी है। आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं, स्थायी आधार पर नियुक्ति के लिए आवेदकों की अधिकतम आयु सभी पोस्ट के लिए 56 वर्ष तय की गई है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 18,000 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यू श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।











