‘एन्ना विलई’ में अपने किरदार पर निमिषा सजयन ने कहा- कंचना के लिए मन में था सॉफ्ट कॉर्नर

मुंबई। अभिनेत्री निमिषा सजयन तमिल सोशल-पॉलिटिकल और फैमिली ड्रामा फिल्म ‘एन्ना विलई’ में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म के निर्देशक ने शुरू में किरदार के बारे में नहीं बताया था। निमिषा सजयन ने कहा, “जब हमारे निर्देशक सजीव जी ने मुझे कहानी सुनाई, तो उन्होंने मुझे नहीं बताया था कि मेरे लिए कौन सा किरदार है बल्कि, कहानी सुनाने के बाद उन्होंने मुझसे कहा कि अब तुम चुनो। दो बहुत ही खूबसूरती से लिखे गए किरदार थे और ऋषि का किरदार भी शानदार लिखा गया था। इसलिए, मैं सच में उत्सुक थी और थोड़ी हैरान भी कि क्या वे विजयलक्ष्मी के किरदार के लिए मेरे बारे में सोच रहे हैं या कंचना के रोल के लिए, लेकिन सच कहूं तो, मैं किसी भी रोल से खुश थी। मैं विजयलक्ष्मी के किरदार को निभाने के लिए भी पूरी तरह से तैयार थी क्योंकि मुझे उस किरदार में जो जगह मिली थी, वो बहुत पसंद आई।” अभिनेत्री ने बताया कि कंचना के किरदार के लिए उनके मन में पहले से सॉफ्ट कॉर्नर बना था। अभिनेत्री ने कहा, “सजीव ने आखिरकार मुझे बताया कि उनके मन में मेरे लिए कंचना का किरदार है, जिसे सुनकर मैं खुश हो गई और रोने वाली थी। मैंने उन्हें गले लगाया और पूछा कि आपने यह क्यों किया?, सच कहूं, तो मुझे पता नहीं था कि वह मुझे कौन सा किरदार ऑफर करने वाले हैं। दोनों ही बहुत खूबसूरती से और मजबूती से लिखे गए थे, लेकिन जिस पल उन्होंने कहा, ‘यह तुम हो,’ वह मेरे लिए बहुत इमोशनल पल बन गया। हमारी फिल्म की खूबसूरती यह है कि हर कैरेक्टर में गहरा इमोशन है।” अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म में लीड रोल निभा रहे करुणास के साथ उनके ज्यादा सीन नहीं थे। उन्होंने कहा, “विजयलक्ष्मी का किरदार बहुत दमदार है और उन्होंने एक परफॉर्मर के तौर पर बहुत अच्छा काम किया है। मुझे बहुत खुशी है कि प्रेस और मीडिया जगत ने फिल्म को इतनी गर्मजोशी से लिया है। मेरे किरदार के लिए इतनी दिल से तारीफ मिलना खुशी की बात है। डायरेक्टर सजीव इन किरदारों को जीवंत करने का सारा क्रेडिट पाने के हकदार हैं। मुझे यकीन है कि यह सिनेमा प्रेमियों के लिए एक यादगार फिल्म रहेगी।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link