मैरी कॉम के गिरने पर गौहर खान ने लिया काजी तौकीर का पक्ष, कहा- बच्चों की तरह गिर गईं

 मुंबई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस -20’ के हालिया राशन और कप्तानी टास्क के दौरान मैरी कॉम के फिसलकर गिरने पर काजी तौकीर के साथ उनकी बहस हुई। बुधवार को अभिनेत्री गौहर खान ने इस टास्क पर प्रतिक्रिया दी। गौहर खान ने काजी तौकीर का पक्ष लेते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने मैरी कॉम को शारीरिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत और विकसित होने की सलाह दे डाली। वीडियो में गौहर खान कहती हैं, “बिग बॉस में हम बहुत टास्क करते थे और हर सीजन में लोगों ने न जाने कितने कास्ट किए होंगे। यहां तक टास्क करने के लिए हम लोग 24 घंटे जागते रहते थे। रातभर टास्क करने, बैल बजाने और टाइमर रखने के लिए और यहां पर देश की बड़ी हस्ती मैरी कॉम, जिनमें इतना स्ट्रैंथ है कि वे अकेले ही किसी को भी पछाड़ सकती हैं। हालांकि, वह कह रही हैं कि काजी का बैग में डालने से वे गिर गई।” गौहर खान का कहना है कि इस टास्क की चर्चा आने वाले ‘वीकेंड का वार’ में जरूर हो। उन्होंने कहा, “मैरी कॉम की ओर से काजी के ऊपर आरोप लगाने की चर्चा वीकेंड का वार में जरूर हो। काजी ने जब हाथ बाहर निकाला तो, मैरी कॉम एक छोटी बच्ची की तरह गिर गई।” अभिनेत्री का मानना है कि बैग भारी होने की वजह से मैरी कॉम गिर सकती हैं, लेकिन उन्हें इस तरह इल्जाम नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं समझती हूं कि वह बैग बहुत भारी था, लेकिन मैरी कॉम से ये उम्मीद नहीं थी। आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से मजबूत होने की जरूरत है।” दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया राशन और कप्तानी टास्क के दौरान काजी तौकीर अपनी टीम और दोस्तों को जीत दिलाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ खेल रहे थे। नियमों के तहत घरवालों को अपने पसंदीदा का समर्थन करने और दूसरों के बैग से राशन पैकेट निकालने की अनुमति थी। टास्क के दौरान एक ऐसा क्षण आया जब मैरी कॉम संतुलन बिगड़ने के कारण गिर गईं और उन्हें चोट लग गई। मैरी कॉम और कनिका मान ने काजी पर यह आरोप लगाया कि उनके आक्रामक रवैये और खेल के कारण वे गिरीं और उन्हें चोटें आईं।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link