विवियन डीसेना ने वेकेशन की तस्वीरें की शेयर, फैंस से बोले- चुप था, लेकिन बिना वजह नहीं

मुंबई। टेलीविजन अभिनेता विवियन डीसेना परिवार संग वेकेशन मना रहे हैं। अभिनेता ने बताया कि वह इतने समय से परिवार के साथ क्वालिटी समय बिता रहे थे और जिंदगी के हसीन पलों को जी रहे थे। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह समंदर किनारे परिवार संग वेकेशन एंज्वाय कर रहे हैं। विवियन डीसेना ने अपनी इस पोस्ट के जरिए फैंस को नए प्रोजेक्ट के आने की हिंट भी दी है। अभिनेता ने लिखा, “आप में से कई लोग पूछ रहे थे, ‘आप कहां थे?’ बस जिंदगी को खुलकर जी रहा था, फैमिली के साथ जरूरी वक्त बिता रहा था और बीच-बीच में छोटे-छोटे पलों को जी रहा था। मुझे पता है मैं चुप था, लेकिन बिना वजह नहीं और यकीन मानिए, इंतजार करना वसूल होगा। हमेशा मेरे साथ रहने, इंतजार करने और मुझ पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया।” अभिनेता टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने रोमांटिक ड्रामा ‘मधुबाला’, ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ और रोमांटिक ड्रामा ‘सिर्फ तुम’ के जरिए दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई है। एक्टर ने रोमांटिक ड्रामा ‘उड़ारियां’ में सरताज सिंह रंधावा का कैमियो रोल किया था। उन्होंने ‘झलक दिखला जा 8’ और ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7’ जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है और ‘बिग बॉस 18’ में रनर-अप रहे, जहां उनके शांत और मजबूत व्यक्तित्व को प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिला। विवियन डीसेना को उनके शानदार अभिनय के लिए दो भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार, दो इंडियन टेली अवॉर्ड्स और दो गोल्ड अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। वह 2025 में कुकिंग और कॉमेडी-बेस्ड लोकप्रिय रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स : फन अनलिमिटेड’ (सीजन 3) का हिस्सा बने थे। उन्होंने शो में अभिनेत्री ईशा सिंह के साथ जोड़ी बनाई थी और रसोई में कुकिंग करते नजर आए थे। वह शो के दौरान अपनी शांत फितरत और सिर्फ काम पर ध्यान केंद्रित करने की आदत के कारण ‘सन्नाटा भाई’ के नाम से मशहूर हो गए थे।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link