‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जीतकर छाए अविनाश मिश्रा, रोहित शेट्टी बोले-तुम पर है गर्व

मुंबई। अविनाश मिश्रा ने ऋत्विक धनजानी को हराकर ‘खतरों के खिलाड़ी-15’ की ट्रॉफी जीत ली है। इस खुशी के मौके पर सोमवार को होस्ट रोहित शेट्टी समेत कई टीवी इंडस्ट्री सेलेब्स ने अभिनेता को जमकर बधाई दी। ‘खतरों के खिलाड़ी-15’ के होस्ट रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अविनाश के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “और इस साल के विनर अविनाश मिश्रा हैं। उन्होंने मेहनती, ईमानदारी से शो के लिए अपना बेस्ट दिया है। वह हमेशा अपनी हदों से आगे बढ़ने वाले किसी भी स्टंट को करने के लिए बिना डरे हर चुनौती को अपनाते हैं। अविनाश तुमने दिखा दिया कि आखिर में मायने रखती है तो सिर्फ कड़ी मेहनत, मुझे तुम पर बहुत गर्व है।” अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने भी अविनाश को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अभिनेता की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “अविनाश, तुम सच में इस ट्रॉफी के हकदार थे। तुम हमेशा से शानदार, दमदार और न रुकने वाले रहे हो। बहुत-बहुत बधाई, ये तो बस शुरुआत है।” इसी के साथ ही शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के सभी कंटेस्टेंट्स ने सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता अविनाश मिश्रा को बधाई दी। वहीं, अविनाश ने भी सभी का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को बताया कि इंस्टाग्राम ने उनकी विनर ट्रॉफी वाला पोस्ट हटा दिया है। अविनाश मिश्रा ने फाइनल मुकाबले में ऋत्विक धनजानी और ओरी जैसे दमदार खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए विजेता की ट्रॉफी, 20 लाख रुपये की प्राइज मनी और एक शानदार कार अपने नाम की। ‘खतरों के खिलाड़ी-15’ की थीम ‘डर का नया दौर’ थी, जिसकी शूटिंग केप टाउन की खूबसूरत और रोमांचक लोकेशन पर की गई थी। इस सीजन में ‘चैंपियंस बनाम चैलेंजर्स’ का दिलचस्प फॉर्मेट देखने को मिला, जिसमें पुराने अनुभवी खिलाड़ियों और नए कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर हुई। ‘खतरों के खिलाड़ी’ एक रियलिटी गेम शो है, जहां सेलिब्रिटीज अपने डर का सामना करते हैं और खतरनाक स्टंट्स करते हैं। इस साल के कंटेस्टेंट्स में रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन, करण वाही, अविनाश मिश्रा, रित्विक धनजानी, गौरव खन्ना, अविका गौर, फरहाना भट्ट, हर्ष गुजराल, विशाल आदित्य सिंह, ओरी, शगुन शर्मा और रुहानिका धवन समेत कई और नाम शामिल थे।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link