गोवा में मुरादाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद की शार्प शूटिंग एकेडमी की कोच अनामिका चौधरी ने बुधवार को बताया कि गोवा में 26 से 30 जून तक आयोजित ऑल इंडिया वाईएसएए नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में जिले की शार्प शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पृथ्वी सिंह तोमर ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में वरुण चौधरी ने रजत पदक और 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अश्विनी गुर्जर ने कांस्य पदक हासिल किया। कोच अनामिका चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link