अफगानिस्तान में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत और चार घायल

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी खोस्त और उत्तरी बल्ख प्रांतों में अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता ताहिर अहरार ने बताया कि रविवार सुबह खोस्त प्रांत के मंडोजाई जिले में खोस्त-गार्डेज हाईवे पर एक पैसेंजर गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रांतीय पुलिस के अनुसार, उत्तरी बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में एक अलग घटना में दो पैसेंजर गाड़ियों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। अधिकारियों ने गाड़ी चलाने वालों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और देशभर में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सावधानी से गाड़ी चलाएं। इससे पहले अफगानिस्तान के दक्षिणी जाबुल प्रांत में 6 जुलाई को एक यात्री बस सड़क से फिसलकर पलट गई। हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य यात्री घायल हो गए थे। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता जबीहुल्लाह जौहर ने बताया कि यह घटना शाह जॉय जिले के बाहरी इलाके में हुई, जब पश्चिमी हेरात से राजधानी काबुल जा रही बस तकनीकी खराबी की वजह से सड़क से फिसलकर पलट गई। जबीहुल्लाह जौहर ने कहा कि सभी घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत पास के मेडिकल सेंटर में पहुंचाया, जहां घायलों पर नजर रखी जा रही है और उनका इलाज किया जा रहा है। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 जून को पूर्वी अफगानिस्तान के परवान प्रांत में एक गाड़ी के पलट जाने से कम से कम पांच यात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता फजुल रहीम मुस्केनयार के अनुसार, यह दुर्घटना कोही सफी जिले के मंडीकोल इलाके में हुई, जब संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण गाड़ी सड़क से उतरकर पलट गई। इस घटना में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। मुस्केनयार ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए काबुल के मेडिकल सेंटर ले जाया गया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link