असम सरकार युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए बना रही सक्षम : मुख्यमंत्री सरमा

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कहा कि दक्ष और सशक्त युवा ही विकसित असम तथा विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में राज्य के विकास में योगदान देने वाले प्रतिभाशाली युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने असम के 1,700 से अधिक विद्यालयों में कौशल शिक्षा का विस्तार किया है। साथ ही विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि असम कौशल विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों के जरिए राज्य में कौशल विकास का मजबूत वातावरण तैयार किया गया है। डॉ. सरमा ने कहा कि असम सरकार युवाओं को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link