एशियन गेम्स: प्रणवी उर्स दूसरे स्थान पर बरकरार, सप्तक तलवार संयुक्त सातवें पायदान पर खिसके

 कासुगाई। एशियन गेम्स 2026 में दूसरे दिन के खेल के बाद भारत की प्रणवी उर्स ने महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले स्पर्धा में दूसरा स्थान बरकरार रखा, जबकि पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में सप्तक तलवार संयुक्त तीसरे स्थान से फिसलकर संयुक्त सातवें स्थान पर पहुंच गए। दोनों भारतीय गोल्फर कासुगाई कंट्री क्लब ईस्ट कोर्स में जारी प्रतियोगिता में पदक की दौड़ में बने हुए हैं और अंतिम दौर में मजबूत प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगे। प्रणवी ने 70-पार कोर्स पर सात-अंडर 63 का स्कोर किया, जिससे दो दिनों के बाद उनका कुल स्कोर 11-अंडर 129 हो गया। उन्होंने पहले दिन चार-अंडर 66 का स्कोर किया था। मैदान में मौजूद अन्य महिला गोल्फर, ओलंपियन दीक्षा डागर और अदिति अशोक, शुरुआती दो दिनों के बाद 45 एथलीट्स के बीच क्रमशः संयुक्त 21वें और संयुक्त 25वें स्थान पर रहीं। दीक्षा ने तीन-ओवर 73 का स्कोर किया, जिससे दो दिनों के बाद उनका कुल स्कोर चार-ओवर 144 हो गया, जबकि अदिति ने चार-ओवर 74 का स्कोर किया, जिससे उनका कुल स्कोर पांच-ओवर 145 हो गया। विमेंस टीम इवेंट में, भारत पहले दिन संयुक्त छठे स्थान से दूसरे दिन तीसरे स्थान पर पहुंच गया, जिसका संयुक्त स्कोर सात-अंडर 273 रहा। टीम इवेंट के लिए व्यक्तिगत इवेंट में शीर्ष दो गोल्फरों के शॉट्स की गिनती की जाती है। मेंस इवेंट में, तलवार कुछ स्थान नीचे खिसक गए। उन्होंने दूसरे दिन दो-अंडर 68 का स्कोर किया, जिससे दो राउंड के बाद उनका संयुक्त स्कोर छह-अंडर 134 हो गया। तलवार ने पहले दिन चार-अंडर 66 का स्कोर किया था। चीनी ताइपे के वेई-ह्सुआन वांग नौ-अंडर 131 के संयुक्त स्कोर के साथ पुरुषों की सूची में सबसे आगे हैं। भारत के वीर अहलावत पहले दिन संयुक्त स्थान से ऊपर चढ़कर दो दिनों के बाद संयुक्त 16वें स्थान पर पहुंच गए। पहले दिन वन-ओवर 71 का स्कोर करने के बाद, उन्होंने दूसरे दिन टू-अंडर 68 का स्कोर किया। अब दो दिनों के बाद वीर का कुल स्कोर वन-अंडर 139 है। युवराज संधू ने दूसरे दिन वन-अंडर 69 का स्कोर किया और अब दो राउंड के बाद उनका कुल स्कोर इवन-पार 140 है। उन्होंने पहले दिन वन-अंडर 71 का स्कोर किया था। मेंस टीम इवेंट में, भारत पहले दिन संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर था और दो दिनों के बाद भी पांचवें स्थान पर ही है। भारत ने दूसरे दिन 136 का स्कोर किया, जिससे दो दिनों के बाद उनका कुल स्कोर सेवन-अंडर 273 हो गया और वे पांचवें स्थान पर बने रहे। मेंस टीम इवेंट में जापान दो दिनों के बाद 16-अंडर 264 के स्कोर के साथ सबसे आगे है।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link