कनाडा की ऐतिहासिक जीत देखने के लिए 1.18 करोड़ दर्शक टीवी से जुड़े, बना नया रिकॉर्ड

ओटावा। फीफा विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका पर कनाडा की ऐतिहासिक नॉकआउट जीत ने देश में नया रिकॉर्ड बना दिया है। कनाडा की इस जीत को करीब 1.18 करोड़ (11.8 मिलियन) कनाडाई लोगों ने टेलीविजन पर देखा, जो विश्व कप इतिहास में फाइनल मुकाबलों को छोड़कर कनाडा में सबसे ज्यादा देखा गया नॉकआउट मैच बन गया। फीफा मीडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मुकाबले के दौरान औसतन 52 लाख (5.2 मिलियन) दर्शक मैच से जुड़े रहे। यह आंकड़ा फिलहाल शुरुआती (ओवरनाइट) व्यूअरशिप डेटा पर आधारित है, जबकि अंतिम समेकित आंकड़े टूर्नामेंट के बाद जारी किए जाएंगे। कनाडा ने पहली बार फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण में जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। सह-मेजबान टीम अब 4 जुलाई को अंतिम-16 में मोरक्को से भिड़ेगी। मोरक्को ने प्री-क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा था। नीदरलैंड्स के लिए कोडी गाक्पो ने गोल किया, जबकि मोरक्को की ओर से इसा दियोप ने इंजरी टाइम में बराबरी का गोल दागकर मैच को अतिरिक्त समय में पहुंचाया। पेनल्टी शूटआउट में गोलकीपर यासीन बूनू ने क्रिसेंसियो समरविल की पेनल्टी रोक दी, जिसके बाद इस्माइल साइबारी ने निर्णायक पेनल्टी गोल में बदलकर मोरक्को को जीत दिलाई। अब कनाडा और मोरक्को के बीच होने वाला मुकाबला क्वार्टर फाइनल में जगह तय करेगा।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link