बीसीसीआई ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2026-27 सीजन के लिए भारत (सीनियर पुरुष) के इंटरनेशनल घरेलू मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। आगामी घरेलू सीजन काफी रोमांचक होगा, जिसमें चार मेहमान टीमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया अलग-अलग फॉर्मेट में मैच खेलेंगी। इस सीजन 17 शहरों में कुल 22 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे, जिससे देशभर के क्रिकेट प्रेमियों को बेहतरीन इंटरनेशनल क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अक्टूबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए टेस्ट मैच के बाद पहली बार इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पहली बार बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इस सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी। 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच दोनों टीमें तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज और उसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वनडे मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे, जबकि टी20 मुकाबले लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इसके बाद भारत 13 से 27 दिसंबर के बीच श्रीलंका की मेजबानी करेगा। यह एक ‘व्हाइट-बॉल’ सीरीज होगी, जिसमें तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले जाएंगे। सीरीज के वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में होंगे, जबकि टी20 मुकाबले राजकोट, कटक और पुणे में आयोजित होंगे। नए साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान 3 से 9 जनवरी के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेल जाएगी। 2026-27 सीजन का समापन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी’ के साथ होगा। यह सीरीज 21 जनवरी से 3 मार्च तक खेली जाएगी। इस बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में दोनों देशों के बीच मुकाबले होंगे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link