रेलवे ने मडगांव-मंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस का बेंगलुरु तक किया विस्तार, यात्रियों के लिए बढ़ेंगे विकल्प

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने मडगांव–मंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार अब बेंगलुरु तक कर दिया है। यह ट्रेंन अब हसन, उडुपी और कारवार होते हुए मडगांव से बेंगलुरु पहुंचेगी। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री की ओर से गुरुवार को दी गई। कर्नाटक से आने वाले केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि अभी चल रही मडगांव-मंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अब हासन, उडुपी और कारवार होते हुए बेंगलुरु तक बढ़ा दिया गया है। अब यह ट्रेन बदले हुए समय के साथ ‘ट्रेन नंबर 26655/26656 यशवंतपुर-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस’ के तौर पर चलेगी। एच.डी. कुमारस्वामी कर्नाटक की मांड्या लोकसभा सीट से सांसद हैं। मौजूदा समय में केंद्र सरकार में भारी उद्योग और इस्पात मंत्री हैं। कुमारस्वामी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि बढ़ते यात्री ट्रैफिक के साथ-साथ पर्यटन, धार्मिक यात्रा, शिक्षा और व्यापार के क्षेत्रों के लिए इस रूट (कॉरिडोर) के महत्व को ध्यान में रखते हुए, मैंने हसन, मंगलुरु, उडुपी और कारवार होते हुए बेंगलुरु और मडगांव को जोड़ने वाली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ रेल सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। मैं अपने कैबिनेट सहयोगी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का मेरे निवेदन पर तुरंत और सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के लिए दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। अभी चल रही मडगांव-मंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अब हसन, उडुपी और कारवार होते हुए बेंगलुरु तक बढ़ा दिया गया है। यह अब बेहतर समय-सारणी के साथ ‘ट्रेन नंबर 26655/26656 यशवंतपुर-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस’ के तौर पर चलेगी। उन्होंने पोस्ट में आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, आधुनिक रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने और बेंगलुरु, तटीय कर्नाटक और गोवा को एक-दूसरे के करीब लाने की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है। बेहतर कनेक्टिविटी का यह सिस्टम न केवल यात्रियों को सुविधा देगा, बल्कि पर्यटन, क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों और राज्यों के बीच आपसी संपर्क को भी बढ़ावा देगा।

Ayush Sharma
Author: Ayush Sharma

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Video Post

Quick Link